फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: श्रद्धा पूर्वक मनाया संत बाबा प्यारा सिंह जी का सालाना समागम

Sun, 08 Jun 2025 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव इटव्वा स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब में शनिवार को संत बाबा प्यारा सिंह जी की याद में 82वां सालाना समागम श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान बाहर से आए रागी जत्थों, कथावाचकों ने संत बाबा प्यारा सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला। पंजाब के फिरोजपुर से आए जरनैल सिंह, काशीपुर के मंजीत सिंह, सरकड़ी के हरदेव सिंह ने संत बाबा प्यारा सिंह जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। समागम में गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की ओर से बाहर से आए सभी रागी जत्थों सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के पास लगे मेले में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। संगत ने गुरु लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। वहां भूड़ सिंह, बल्देव सिंह, अधिवक्ता जरनैल सिंह, सतनाम सिंह, जगतार सिंह बाजवा, राजेश कुमार, बलवीर सिंह, करनैल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें