काशीपुर। राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय खेल प्राधिकरण साई के पहलवानों ने तीन स्वर्ण समेत छह पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
11-12 जनवरी को स्टेडियम में उत्तराखंड वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें साई के पहलवान खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वेटलिफ्टिंग कोच पवन शर्मा ने बताया कि शानदार प्रदर्शन करने पर यूथ 56 किग्रा में नवतेश 135 किग्रा भार उठाकर रजत और 60 किग्रा में समीर सैफी ने 152 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया है। 79 किग्रा में इरशाद अहमद 214 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण और 88 किग्रा में अनिकेत पांडे ने 243 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। जूनियर वर्ग 60 किग्रा में अभिषेक ने 208 किग्रा भार उठाकर स्वर्ण व 71 किग्रा में अजय भट्ट ने 203 किग्रा भार उठाकर रजत पदक प्राप्त किया।