काशीपुर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मुक्केबाजों ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 27 सितंबर तक लखनऊ स्टेडियम में हुआ। कोच सिकंदर पटेल ने बताया कि 50 किग्रा भार वर्ग में अनिकेत राजभर ने रजत, 75 किग्रा में अमृत गुप्ता ने कांस्य, 81 किग्रा में चिराग सिंह ने कांस्य पदक जीता। 56 किग्रा में प्रिंस कुमार पदक जीतने से चूक गए। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र भंडारी समेत स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद