फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर में मिला रसेल वाइपर सांप

विज्ञापन
रुद्रपुर में मिला रसेल वाइपर सांप। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुदपुर में मिला रसेल वाइपर सांप, वन टीम ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन

रुद्रपुर। भारत के दूसरे नंबर का सबसे अधिक जहरीला रसेल वाइपर सांप शहर में मिलने से लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

दक्ष चौराहे पर गौरव राय का बैट्री का गोदाम है और बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे गोदाम के अंदर एक सांप देखा गया। वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। वन दरोगा आशुतोष आर्य ने बताया कि रसेल वाइपर सांप मिला है। सांप की लंबाई करीब चार फीट थी और रसेल वाइपर सांप अजगर की संरचना का होता है। जब इसे पकड़ा जाता है तो यह सीटी की तरह आवाज निकालता है। उनका कहना है कि यह ठंडे खून का सांप है और सर्दियों में धूप सेंकने के लिए तराई की ओर आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें