खटीमा। क्षेत्र के टनकपुर रोड पर स्थित तिगरी चौराहे के पास पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर होने पर नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर तिगरी चौराहा निवासी 65 वर्षीय चंदन सिंह मौनी को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लाया गया। डॉ. केसी पंत ने घायल का इलाज किया। उन्होंने बताया कि सिर पर गंभीर चोट होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। घायल की पत्नी जानकी देवी ने बताया कि उसके पति दोपहर घर के पास ही जामुन की टहनी तोड़ने पेड़ पर चढ़े तो अचानक गिर कर घायल हो गए।