फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नाम लिखा कारतूस घर में छोड़ 10 लाख की रंगदारी मांगी

Sat, 28 Oct 2023 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

गदरपुर। मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के साथ ही घर पर नाम लिखा कारतूस रखकर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 23 अक्तूबर को ग्राम बलरामनगर निवासी मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रीत ग्रोवर के घर के आंगन में रखे सोफे पर कोई अज्ञात व्यक्ति प्लास्टिक की पन्नी में एक पत्र और कारतूस रखकर चला गया। दोपहर में चालक राजेंद्र सैनी ने सोफे पर रखे गए पत्र और कारतूस की जानकारी उनकी पत्नी ज्योति ग्रोवर को दी। शाम को प्रीत ग्रोवर जब घर लौटे तो पत्र पढ़कर सन्न रह गए। पत्र में अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी और कारतूस पर उनका नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन

धमकी भरा पत्र मिलने से परिजनों में भी दहशत फैल गई। प्रीत ने बताया कि करीब दो माह पूर्व भी उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी ने जान बख्शने की एवज में दस लाख रुपये की रंगदारी की मांगी थी।
विज्ञापन

छह सितंबर को भी तीन अलग-अलग नंबरों से उनके मोबाइल फोन पर बार-बार कॉल करके अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी और दस लाख रुपए की रंगदारी देने के लिए कहा। उनका का कहना है कि उनके मोबाइल फोन पर अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल करने वाले व्यक्ति ने ही उनके घर पर धमकी भरा पत्र और जिंदा कारतूस भिजवाया है। पुलिस ने प्रीत की तहरीर पर केस दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति को चिह्नित करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें