फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धावकों ने स्वर्ण समेत जीते तीन पदक

Thu, 05 Nov 2026 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के धावकों ने स्वर्ण समेत तीन पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक प्रयागराज में आयोजित 70वीं स्टेट स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में काशीपुर साई के धावक हर्ष तोमर ने 400 मीटर हर्डल दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। रुद्रपुर में एक से तीन नवंबर तक हुई स्टेट लेवल स्कूल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 110 मीटर हर्डल में रिहान बिलाल ने रजत पदक हासिल किया है। 31 अक्तूबर से चार नवंबर तक गाजियाबाद में हुई 37वीं नेशनल स्पोर्ट्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भक्ति ने अंडर-19 गर्ल्स की चार गुणा चार सौ मीटर रिले दौड़ में रजत पदक जीता। केंद्र प्रभारी सुरेंद्र भंडारी ने बताया सभी खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनका नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत का योगदान है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें