फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सालभर में आधा ही हाउस टैक्स वसूल सका रुद्रपुर नगर निगम

Sun, 02 Apr 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
 नैनीताल हाइवे स्थित रुद्रपुर नगर निगम कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। नगर निगम ने इस बार तीन करोड़ 33 लाख रुपये के सापेक्ष 58 प्रतिशत यानी एक करोड़ 65 लाख रुपये की ही वसूली कर पाया है। इससे निगम को आय में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए निगम ने तीन करोड़ 50 लाख रुपये का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

31 मार्च को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने पर कई लोगों ने निगम को हाउस टैक्स जमा किया। नगर निगम ने 21 हजार 887 संपत्तियों से हाउस टैक्स वसूला है। इसमें दो हजार व्यावसायिक व 19 हजार 887 घरेलू संपत्तियां है। हर वर्ष नगर निगम वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले हाउस टैक्स जमा करने की अपील करती है, लेकिन लोग फिर भी आगे नहीं आते हैं। नगर निगम की कर निरीक्षक डॉ. गायत्री देवी ने बताया कि इस बार से लोग हाउस टैक्स को ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं। बताया कि गूगल में म्युनिसिपल टैक्स सर्विस डालने के बाद उत्तराखंड प्रोपर्टी टैक्स में जाना होगा। नगर निगम की ओर से उपभोक्ताओं को एक नंबर दिया जाएगा। इसके माध्यम से इसे उत्तराखंड प्रोपर्टी टैक्स वाली स्लॉट में डालना होगा। नंबर डालते ही उपभोक्ताओं को अपना पुराना बकाया टैक्स भी दिख जाएगा। इसके बाद ऑनलाइन पैमेंट के माध्यम से टैक्स जमा हो सकेगा।
-
इंसेट-
तीन माह के अंदर गृहकर जमा करने वालों को मिलेगी पांच प्रतिशत छूट
रुद्रपुर। कर निरीक्षक डॉ. गायत्री देवी ने बताया कि इस बार नगर निगम की ओर से लोगों को सहूलियत दी जा रही है। अगर लोग तीन माह के अंदर अप्रैल, मई व जून में अपना गृहकर जमा करेंगे तो उन्हें पांच प्रतिशत की छूट दी जाएगी। बताया कि इस बार बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। टैक्स बकाएदार इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें