फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आईएएफ की परीक्षा में रुद्रपुर की मेघा की राज्य में नंबर वन रैंक

Sun, 07 Jun 2026 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में मेघा सिंह को सम्मानित करते पूर्व विधायक ठुकराल। स्वयं
विज्ञापन
रुद्रपुर। रुद्रपुर की रहने वाली मेघा सिंह ने भारतीय वायु सेना (आईएएफ) की ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारी संवर्ग की मेरिट सूची में अखिल भारतीय स्तर पर तीसरी और राज्य में प्रथम रैंक हासिल कर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। मेघा सिंह को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने सम्मानित किया। ठुकराल ने ईश्वर कॉलोनी स्थित मेघा सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और सम्मान स्वरूप गणेश की प्रतिमा भेंट की। मेघा के पिता प्रताप सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और मां साधना सिंह गृहिणी हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें