फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर डिग्री कॉलेज को तीसरी बार बी श्रेणी की रैंक मिली

Fri, 08 Dec 2023 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर का सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की रैंकिंग में बी श्रेणी मिली है। नैक की टीम ने पिछले महीने 20 व 21 नवंबर को डिग्री कॉलेज का निरीक्षण कर मूल्यांकन किया था। टीम ने विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न प्रकार की सुविधाएं व शिक्षण कार्यों का जायजा लिया था। इसके बाद टीम ने मूल्यांकन रिपोर्ट जारी कर रुद्रपुर एसबीएस पीजी कॉलेज को बी श्रेणी दी है।
विज्ञापन


लगातार तीन बार नैक के मूल्यांकन में कॉलेज को बी रैंकिंग मिलने से हैट्रिक बन गई है। इससे कॉलेज के प्राध्यापकों में खुशी की लहर है। बी रैंकिंग मिलने के बाद कॉलेज को यूजीसी से बजट मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है। प्राचार्य डॉ. डीसी पंत ने बताया कि कॉलेज में करीब आठ हजार विद्यार्थी विभिन्न विषयों की पढ़ाई करते हैं। कॉलेज में विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के लिए अगर बजट मिलेगा तो विद्यार्थियों के हित कार्यों में लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें