फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: दफ्तर देरी से पहुंचे, सात कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोका; प्रशासनिक अधिकारी पर भी हुई कार्रवाई

Sat, 13 Dec 2025 02:05 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) ने चार विभागों का औचक निरीक्षण किया और सात कर्मचारियों की अनुपस्थिति पाई। इस पर उन्होंने स्पष्टीकरण मांगते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
रुद्रपुर विकास भवन में कार्यालयों का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दिवेश शाशनी ने अर्थ व संख्या विभाग, कृषि व भूमि संरक्षण विभाग, महिला कल्याण विभाग और महिला सशक्तिकरण विभाग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चारों विभागों में सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर स्पष्टीकरण लेते हुए एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीडीओ ने अर्थ व संख्या विभाग में पहुंचे। जहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संजय सिंह, कनिष्ठ सहायक भावना राणा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी राजीव कुमार जायसवाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार नहीं मिले।

कृषि और भूमि संरक्षण विभाग के वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार कमल, अनुसेवक नंदा बल्लभ पांडे व महिला कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी रजनीश पंत व महिला सशक्तिकरण विभाग के वाहन चालक जयनारायण भी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा अतिरिक्त अर्थ व संख्या विभाग की अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रीति चोपड़ा, अन्वेषक कम संगणक पूजा नयाल, कृषि व भूमि संरक्षण विभाग के सहायक कृषि अधिकारी कमल राणा भ्रमण पर होने की बात सामने आई।

सीडीओ ने कर्मचारियों के भ्रमण में होने की पुष्टि के लिए संबंधित कार्यालय अध्यक्ष से सुस्पष्ट प्रमाण प्रस्तुत करने को कहा है। भविष्य में कार्यालयों में कर्मचारियों की अनुपस्थिति के लिए कार्यालय अध्यक्षों को उत्तरदायी माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें