फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जनवरी 2026 तक बनकर तैयार होगा रुद्रपुर बाईपास

Fri, 10 May 2024 02:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में एनएचएआई की और से बाईपास का निर्माणा​धीन अंडरपास। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर में बढ़ रहे यातायात को कम करने के लिए बाईपास फोरलेन सड़क के निर्माण की कवायद तेज हो गई है। एनएचएआई की ओर से राधा स्वामी सत्संग भवन के सामने 800 मीटर अंडर पास का निर्माण शुरू कर दिया है। यह फोरलेन सड़क जनवरी 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी।

प्रदेश के मुख्य द्वार पर बसे रुद्रपुर शहर में यूपी, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली समेत देश के विभिन्न प्रांतों से लोगों का आना जाना रहता है। सिडकुल की स्थापना होने के बाद से आबादी भी बढ़ रही है। ऐसे में शहर में यातायात का दबाव भी बढ़ता जा रहा है। एनएचएआई ने शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए एनएच-74 पर बगवाड़ा मंडी से पहले सत्संग भवन के पास से 21.476 किमी लंबे बाईपास के निर्माण की शुरुआत की है। करीब 588.99 करोड़ की लागत से बनने वाले फोरलेन सड़क पर दो रेलवे ओवरब्रिज बनेंगे। इंदरपुर गांव में 310 मीटर लंबे फ्लाईओवर व पूरे बाईपास में करीब 17 अंडरपास का निर्माण होना है। एनएचएआई की ओर सत्संग भवन के सामने से सड़क का निर्माण शुरू किया गया है। यहां 400-400 मीटर लंबे दोनों साइड में 70 मीटर स्ट्रक्चर वाले अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी कंपनी गाबड़ की तरफ से मिट्टी भरान के साथ सड़क के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
राधा स्वामी सत्संग भवन के पास से बाईपास फोरलेन सड़क के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है। यहां से 800 मीटर एप्रोच के अंडरपास का निर्माण एनएच 74 पर किया जा रहा है। सड़क निर्माण जनवरी 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।
-विकास मित्तल, परियोजना निदेशक एनएचएआई रुद्रपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें