फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: यूपी और उत्तराखंड की 104.247 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण

Wed, 05 Apr 2023 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएचएआई ने रुद्रपुर बाईपास के निर्माण के लिए यूपी के रामपुर और ऊधमसिंह नगर जिले की 104.247 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया है। दोनों जिलों के करीब 500 लोगों की कृषि और गैर कृषि भूमि का अधिग्रहण करने पर 340 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एनएचएआई की ओर से 21.476 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण के लिए हरियाणा की गाबड़ कंस्ट्रकशन कंपनी को ठेका दे दिया गया है। डेढ़ महीने बाद कंपनी की ओर से 600 करोड़ रुपये की लागत से रुद्रपुर बाईपास का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली और बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों को शहर के बाहर से निकालने के लिए कई वर्षों से प्रयास किए जा रहे थे। इससे पहले सरकार की ओर से रिंग रोड बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग को जिम्मा दिया गया था लेकिन बजट नहीं मिलने पर प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। रिंग रोड की तर्ज पर ही एनएचएआई ने रुद्रपुर बाईपास बनाने का प्रस्ताव रखा। इंजीनियरों ने बाईपास की डीपीआर तैयार करने के साथ ही थ्रीडी प्रक्रिया पूरी की।

बाहरी वाहनों का आवागमन कम होगा
एनएच-74 राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप शिमला पिस्तौर से रामपुर जिले के गांवों से होते हुए फोरलेन का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद सड़क भगवानपुर होते हुए एनएच-74 से मिलेगी। वहां से सड़क सिडकुल को जाने वाले मार्ग से जुड़ेगी। इससे वाहनों को रुद्रपुर शहर के अंदर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही शहर में बाहरी वाहनों का आवागमन भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


रामपुर व यूएस नगर जिले के 15 गांवों का किया अधिग्रहण
रुद्रपुर। एनएचएआई के साइट इंजीनियर तुषार गुप्ता ने बताया कि बिलासपुर के बारादरी, चंदायन, चांदपुर, दिबदिबा, इंदरपुर, खानपुर, मनिहारखेड़ा, सुआनगला गांव का अधिग्रहण किया गया है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर ब्लॉक में बागवाला, भमरौला, कल्याणपुर, कोलडिया, मटकोटा, रुद्रपुर, बिंदुखेड़ा गांव की भूमि का अधिग्रहण किया गया है। संवाद

रुद्रपुर बाईपास के लिए सरकार ने 1051 करोड़ रुपये किए हैं मंजूर
रुद्रपुर। रुद्रपुर बाईपास बनाने के लिए केंद्र सरकार ने 1051 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसमें 600 करोड़ रुपये की लागत से तो बाईपास का निर्माण किया जाएगा। बाकि 340 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण में आने वाले गांवों के लोगों को दिया जाएगा। इसके बाद बचे हुए बजट को आने वाले समय में निर्माण कार्य व बिजली के पोल शिफ्टिंग, पेयजल लाइन शिफ्टिंग आदि कार्यों में लगाया जाएगा। संवाद

रुद्रपुर बाईपास की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। हरियाणा की गाबड़ कंस्ट्रकशन कंपनी को निर्माण कार्यों का ठेका दिया गया है। कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद कंपनी रुद्रपुर बाईपास का काम शुरू कर देगी। एसएलओ कार्यालय की ओर से अधिग्रहण की गई भूमि का मुआवजा लोगों को दिया जाएगा।
विज्ञापन

-मीनू, परियोजना प्रबंधक, एनएचएआई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें