फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर भाजपा विधायक की टिप्पणी को बताया अशोभनीय

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा की ओर से सोशल मीडिया पर पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को लेकर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बयान जारी कर विधायक अरोरा की टिप्पणी को अशोभनीय करार दिया है। कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता, कई बार के सांसद होने के साथ ही पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी का निर्वहन करते हैं। राष्ट्रीय दल के नेता के बारे में तुलनात्मक टिप्पणी करना निंदनीय ही नहीं अशोभनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है और उनको टिप्पणी पर खेद जताना चाहिए। कहा कि अगर बयान देना है तो भ्रष्टाचार, महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार पर बोलें। अगर वे बोलना चाहें तो कई मुद्दे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें