रुद्रपुर के फ्लू क्लीनिक में आरटीपीसीआर से होती सैंपलिंग।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने अब फ्लू क्लीनिक में भी कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर से सैंपलिंग शुरू कर दी है। इससे पूर्व में आरटीपीसीआर की सैंपलिंग सिर्फ वायरोलॉजी लैब में हो रही थी। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस सामंत ने बताया कि वर्तमान में कोरोना जांच के लिए आरटीपीसीआर की सैंपलिंग अधिक हो रही है। इस कारण अब फ्लू क्लीनिक में भी आरटीपीसीआर से कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि कई दिनों से रिजेंट की कमी के कारण वायरोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर से एक दिन में सिर्फ सौ सैंपलों की ही जांच हो रही है। शेष सैंपल जांच के लिए हल्द्वानी और दिल्ली भेजे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएमओ से आरटीपीसीआर जांच के लिए रिजेंट उपलब्ध कराने की मांग की गई है।