सितारगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रधान संघ के आहृवान पर विडौरा गांव में कैंप का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष व प्रधान भास्कर सम्मल के सहयोग से आयोजित कैंप में टीकाकरण के ब्लॉक समन्वयक मयंक नैनवाल व उनकी टीम ने लगभग दो सौ लोगों के आरटीपीसीआर सेंपल लिए। वहां आशा फैसलीटेटर सुधा राणा, आशा शांति जोशी, ब्लॉक नोडल अधिकारी विनोद कुमार, ग्राम नोडल अधिकारी मनप्रीत कौर, ग्राम कोरोना निवारण समिति के सदस्य जीवन भट्ट आदि थे।