रुद्रपुर में मोबाइल फोन हैक होने और उस पर लगातार ओटीपी आने के कुछ दिन बाद दंपती के बैंक खातों से करीब 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए।
नेताजी सुभाष कॉलोनी, वार्ड नंबर दो निवासी सचिन राना ने बताया कि आठ अक्तूबर को उनका मोबाइल फोन हैक हो गया था। फोन पर न तो कॉल आ रही थी और न ही कॉल लग रही थी। उसी रात मोबाइल पर ओटीपी आने लगे तो उन्होंने फोन बंद कर दिया। 15 अक्तूबर को बैंक से फोन आया कि उनकी गाड़ी की किस्त उस महीने जमा नहीं हो पाई है। जबकि उनके खाते में पर्याप्त बैलेंस था। इस पर वह बैंक पहुंचे और खातों की जांच कराई। तब पता चला कि उनके और उनकी पत्नी मीना देवी के बैंक के खातों से 1.49 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
सीओ विभव सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।