फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कोसी पुल पर तीन महीने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रो

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी कोसी पुल पर लोनिवि की ओर लगाई बैरिकेडिंग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। एनएच-74 कोसी नदी पुल पर तीन महीने तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। पुल को भारी वाहनों की आवाजाही की दृष्टि से असुरक्षित मानते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड, लोनिवि काशीपुर ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश बृहस्पतिवार से लागू कर दिया गया है। कोसी पुल की मरम्मत व अनुरक्षण का कार्य पूरा हो जाने के बाद करीब तीन माह के बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी के कार्यकाल में वर्ष 1981 में यातायात के लिए पुुल की नींव रखी गई थी मगर यह पुल जर्जर हो चुका है। यातायात कोसी पुल के गोलों के ऊपरी भाग में ज्यादा गैप आने से कई दुर्घटनाएं और कई वाहन पुल के नीचे गिर चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। यातायात पुल पर ज्यादा गैप आने से वाहन आए दिन खराब हो रहे हैं।
इसे देखते हुए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोनिवि काशीपुर ने बृहस्पतिवार से पुल पर बैरिकेडिंग लगाकर भारी भरकम वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी और पुल पर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। एई पंकज राज ने बताया कि पुल का टेंडर हो गया है। बड़े वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है जिससे पुल की मरम्मत कार्य हो सकें। बड़े वाहनों को पुल पर आने से रोका गया है। छोटे वाहन इसी पुल पर गतिमान रहेंगे। संवाद
विज्ञापन

-
ऐसे जाएंगे वाहन
एई पंकज राज ने बताया कि कोसी पुल से भारी वाहनों का रूट बदल कर बरेली, रुद्रपुर, बाजपुर से काशीपुर को जाने वाले वाहन जगन्नाथपुर या सुल्तानपुर पट्टी से घोसीपुरा होते हाईवे से परमानंदपुर होकर काशीपुर पहुंचेंगे। काशीपुर से बाजपुर की ओर जाने वाले वाहन परमानंदपुर से हाईवे होते हुए सुल्तानपुर पट्टी या जगन्नाथपुर से होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें