काशीपुर। आंबेडकर पार्क जनकल्याण सेवा समिति भोगपुर अध्यक्ष चंद्रहास गौतम ने बताया कि महाबोधि विहार बोद्ध गया में मुक्ति के लिए आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके समर्थन में तीन मार्च को 11 बजे से एसडीएम कार्यालय के बाहर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने धम्म उपासक उपासिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।