फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर आरओबी का डाला लिंटर

Sat, 03 Feb 2024 02:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के ऊपर डाली जा रही स्लैब लिंटर का निरीक्षण करते एसड
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर रोड पर निर्माणाधीन आरओबी के लिए अब शहरवासियों को दो-तीन महीने का ही इंतजार करना पड़ेगा। कार्यदायी संस्था ने रेलवे विभाग की इंजीनियरिंग टीम की देखरेख में निर्माण कार्य के अंतिम स्लैब लिंटर डाला गया।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के लिए 2016 में बाजपुर रोड रोडवेज बस स्टेशन के पास आरओबी का निर्माण शुरू कराया गया था। निर्माण कार्य करीब छह साल तक विभिन्न कारणों के चलते प्रभावित रहा। प्रशासन ने 13 दिसंबर 2023 को कार्यदायी संस्था को कार्य पूरा करने के लिए 120 दिन का समय दिया था।
शुक्रवार सुबह से रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर अंतिम स्लैब लिंटर डालने का कार्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (कार्य) अखिलेश कुमार व सीनियर सेक्शन इंजीनियर (पीडब्ल्यू) एसके सुमन की देखरेख में शुरू कर दिया है, जो देर रात तक पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

संस्था के अजय शर्मा ने बताया कि रेलवे क्राॅसिंग के ऊपर लोहे के स्ट्रक्चर पर 63 गुणा 14 मीटर का स्लैब लिंटर डालने के लिए 11:50 से एक बजे तक रेलवे से ब्लाॅक लिया गया। स्लैब लिंटर डालने के लिए करीब 22 डंपर कंकरीट मटेरियल की जरूरत है, जिसे रुद्रपुर स्थित नवको प्राइवेट लिमिटेड से मंगाया गया है। शर्मा ने बताया कि अब स्लैब लिंटर डालने के बाद 28 दिन इसके सूखने में लगेंगे। इस दौरान इसका रंगरोगन होगा और मार्च के अंतिम सप्ताह तक काम पूरा हो जाएगा।

अप्रैल माह के मध्य तक शुरू हो सकता है आरओबी
काशीपुर। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने स्लैब डालने के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। संस्था के अजय शर्मा ने बताया कि मार्च तक काम पूरा होने के बाद इसे एनएच के हैंडओवर करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि प्रयास रहेगा कि अप्रैल के मध्य तक आरओबी आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें