फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आरओबी ठेकेदार कंपनी को चेताया, जल्द निपटाएं अधूरे काम

Sat, 28 Sep 2024 03:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। आखिरकार स्थानीय प्रशासन ने मुख्य चौराहा पर बने आरओबी पर आ रही समस्याओं और सर्विस रोड खराब होने का संज्ञान लिया है। प्रशासन ने कार्यदायी ठेकेदार कंपनी को चेताया कि अगले चार साल तक उसे ही देखरेख करनी होगी।
विज्ञापन




एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने आरओबी व सर्विस रोड पर आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आरओबी का निर्माण दीपक बिल्डर्स लुधियाना ने किया है और अगले चार साल तक ठेकेदार कंपनी को ही इसके रख-रखाव को देखना होगा।
उन्होंने कहा कि सर्विस रोड के साथ बनाए नाले निर्माण में पानी की निकासी में आ रही रुकावट को दूर किया जाए। यदि इसमें कोई कोताही बरती तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एनएचएआई के ईई प्रवीण कुमार ने ठेकेदार कंपनी को सड़क को दुरुस्त कराने के लिए चेताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें