फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वर्दी पहनेंगे और नेम प्लेट लगाएंगे रोडवेज कर्मी

Thu, 16 Apr 2026 02:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेज बस एवं अनुबंधित बस के चालक-परिचालकों को वर्दी पहनना व नेम प्लेट लगानी होगी। परिवहन मुख्यालय ने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधक को आदेश जारी किया है। डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में यह देखने में आ रहा है कि कुछ बस सेवाओं के चालक-परिचालक वर्दी में नहीं रहते हैं और न नेम प्लेट लगा रहे हैं। निर्देश दिए गए हैं कि डिपो के सभी चालक, परिचालक अनिवार्य रूप से वर्दी पहनें और नेम प्लेट लगाएं। मार्ग पर चेकिंग के दौरान वर्दी और नेम प्लेट नहीं लगाने वाले चालक- परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें