फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रोडवेज कर्मियों ने किया प्रदर्शन, आज काठगोदाम में धरना

Fri, 13 Feb 2026 01:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। दो महीने का वेतन न मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। परिषद के मंडलीय मंत्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में कार्यशाला परिसर में एकत्र कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। मंडलीय मंत्री ने कहा कि कई माह तक वेतन न देना कर्मचारियों के साथ घोर अन्याय है। वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट में हैं। उन पर देनदारी बढ़ रही है। बताया कि 13 फरवरी को मंडलीय कार्यालय काठगोदाम में सभी डिपो के कर्मचारी धरना देंगे। 14 से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में शाखा मंत्री राजेश कुमार, मंत्री योगेश आर्या, सुजीत कुमार, सुनील कुमार, अली खान, भगत सिंह, मुर्तजा अली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें