फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मियों में आक्रोश

Fri, 28 Aug 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रोडवेजकर्मियों और उनके परिवारों के लिए इस बार का रक्षाबंधन फीका रहने वाला है। चार माह से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने बताया कि जो कर्मचारी दिन-रात यात्रियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने और त्योहारों पर अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभाने के लिए जाने जाते हैं, वेतन नहीं मिलने से उनका परिवार मायूस है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि विभाग की लेटलतीफी के कारण कर्मियों में गुस्सा है। त्योहारों के समय ही उन्हें वित्तीय संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कर्मचारियों पर उधारी का बोझ बढ़ता जा रहा है। अब तक कर्मचारियों के वेतन के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। काशीपुर डिपो के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्या से मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है। इसका निस्तारण मुख्यालय से ही होना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें