काशीपुर। पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मियों में आक्रोश है। रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन के मंत्री पंकज भटनागर ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कहा कि इससे उनके ऊपर उधारी का बोझ बढ़ रहा है। बच्चों की फीस, घर का खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि जल्द निगम कर्मचारियों के वेतन के संबंध में प्रबंधन ने कोई फैसला नहीं लिया तो वह आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।