रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बसों से उतरते यात्री।
- फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मंगलवार से रुद्रपुर में दोबारा लॉकडाउन कर दिया गया। लॉकडाउन के बावजूद उत्तराखंड परिवहन निगम ने स्थानीय रूटों पर अपनी बसों का संचालन जारी रहा।
रुद्रपुर रोडवेज डिपो से सुबह के समय हल्द्वानी, टनकपुर और काशीपुर के लिए रोडवेज बसें संचालित हुई। लॉकडाउन के कारण यात्रियों की संख्या कम रही। एआरएम राकेश कुमार ने कहा कि परिवहन मुख्यालय से बसों के संचालन को लेकर नए आदेश जारी नहीं हुए हैं। बसों का संचालन पूर्ववत जारी है। यात्री कम होने के कारण स्थानीय मार्गों पर ही बसें चलाई जा रहीं हैं। बता दें कि ऊधम सिंह नगर जिले में कोरोना पॉज़िटिव केसों की संख्या 524 पहुंच गई है। जिले में रुद्रपुर के साथ ही काशीपुर और बाजपुर में भी दोबारा लॉकडाउन किया गया है।