फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: भीषण गर्मी में बिना पंखे बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं यात्री

Wed, 06 Sep 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-05एसटीजी02पी: नानकमत्ता के रोडवेज बस स्टेशन का जीर्णशीर्ण भवन। संवाद
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में अव्यवस्थाएं हावी
विज्ञापन

रुद्रपुर। रोडवेज डिपो में अव्यवस्थाओं का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। 34 डिग्री तापमान के बावजूद बस डिपो के प्रतीक्षालय में यात्रियों को पंखों की हवा से महरूम रहना पड़ रहा है। यहां लगे कुछ पंखे खराब हैं और कुछ जगह पर लटकी रॉड पर पंखे ही नहीं है। प्रतीक्षालय में यात्रियों के बैठने के लिए रखीं कुर्सियां अव्यवस्थित हैं। वाटर कूलर के समीप पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने से डिपो परिसर में ही पानी जमा हो रहा है और इससे डेंगू का खतरा बना हुआ है।
जिला मुख्यालय में स्थित बस डिपो में बसों की आवाजाही की जानकारी देने के लिए लगाया माइक पिछले 15 दिनो से खराब है। बदइंतजामी का फायदा उठाकर निजी बस वाले रोडवेज परिसर से यात्रियों को ले जाकर अपनी बस में बैठा रहे हैं। बस अड्डे के शौचालय में गंदगी से पटे हैं, जिस कारण यात्री खुले में शौच के लिए जाने को मजबूर हैं। रोडवेज परिसर के प्रवेश द्वार पर फैली गंदगी से पूरे परिसर में दुर्गंध फैल रही है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो से होता है 87 बसों का संचालन
रुद्रपुर। रुद्रपुर डिपो से कुल 87 बस का संचालन होता है। इसमें 42 बस निगम और 45 बस अनुबंधित हैं। रोजाना 13000 से 15000 यात्री रोडवेज के रुद्रपुर डिपो से सफर करते हैं। रुद्रपुर डिपो से दिल्ली, आगरा, देहरादून, हरिद्वार, टनकपुर, मेरठ, लुधियाना, पटियाला, चंडीगढ़ रूट पर बस चलती हैं। संवाद
कोट:
एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। इतनी गर्मी में डिपो के पंखे खराब हैं। जो लगे हुए हैं उनमें से भी कुछ ही चल नहीं रहे हैं। शौचालय में काफी गंदगी है और सफाई नहीं होती है। - बंटी, रुद्रपुर
- पानी पीने वाली जगह पर भी गंदगी फैली पड़ी है। बुजुर्गाें के लिए काफी समस्याएं है। डिपो के अंदर गड्ढे की वजह से बस से उतरने चढ़ने में काफी दिक्कत होती है। - सुंदर सिंह, किच्छा
विज्ञापन


कोट:

डिपो परिसर में जहां भी पानी जमा हो रहा है, वहां कार्यदायी संस्था जल्द ही गड्ढा भरने का कार्य शुरू करेगी। कुछ पंखे खराब हो गये थे जिन्हें मरम्म्त के लिए भिजवाया गया है। माइक को ठीक कराया जाएगा। - महेंद्र कुमार, एआरएम, रुद्रपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें