फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जाम से मुक्त हो गई रोडवेज बस अड्डे की सड़क

Tue, 27 Aug 2024 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर बस अड्डे के बाहर मुस्तैद यातायात पुलिस, खाली पड़ी रोड़। संवाद - फोटो : रुद्रपुर बस अड्डे के बाहर मुस्तैद यातायात पुलिस, खाली पड़ी रोड़। संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे के बाहर लगने वाले ई-रिक्शा के जमघट से निजात दिलाने के अहम फैसले के दूसरे दिन भी अमल होते दिखा। बस अड्डे के बाहर लगने वाला ई-रिक्शा का जमघट गायब हो गया है।
विज्ञापन

डीडी चौक से लेकर रोडवेज गेट और आवास विकास को जाने वाले मार्ग पर ई-रिक्शा की भरमार रहती थी। रविवार को यातायात पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, खेड़ा, गंगापुर, फुलसुंगा, कौशल्या विहार और आवास विकास की ओर जाने वाले मार्ग पर बेरिकेडिंग कर ई-रिक्शा के खड़े होने की व्यवस्था रामलीला गेट के पास कर दी थी। सोमवार को बस अड्डे के बाहर का नजारा पूरी तरह से बदला नजर आया।
सुबह आठ बजे बस अड्डे के पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। ऐसे में ई-रिक्शा को बस अड्डे के गेट से पहले ही रोका गया। सुबह करीब 11 बजे के बाद व्यवस्था पटरी पर आ गई। शाम तक बस अड्डे के बाहर ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


बस अड्डे के पास नई व्यवस्था से काफी सुधार देखने को मिला है। जाम लगने का सिलसिला बंद हो गया है। ई-रिक्शा संचालक भी इस पर सहमत हैं। बस अड्डे के बाहर सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी। -नरेंद्र आर्या यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें