फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बारिश के बाद सड़कें हुईं जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। काशीपुर में बृहस्पतिवार तड़के हुई बारिश ने शहर को जलमग्न कर दिया। कई मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कॉलोनियों में भी पानी भर गया था लेकिन कुछ देर में निकल गया। तड़के करीब तीन बजे शहर में झमाझम बारिश होने से शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। कॉलोनियों का पानी तो कुछ देर में निकल गया लेकिन मुरादाबाद रोड सहित कुछ इलाकों से पानी नहीं निकला। ऐसे में राहगीर और वाहन चालक पानी में मशक्कत करते नजर आए। पैदल यात्रियों को वहां से गुजरने में काफी दिक्कत हुई। हालांकि बारिश से मौसम में परिवर्तन हो गया। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शहर का अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री लुढ़ककर 29 डिग्री पर पहुंच गया है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें