फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कूड़े के ढेर लगने से हो रही सड़क दुर्घटनाएं

Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
केलाखेड़ा। गांव गणेशपुर में रामनगर मार्ग पर कूड़े का ढेर लगने से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने कूड़ा हटाने की पुरजोर मांग की है। केलाखेड़ा के गांव गणेशपुर के लोग घरों का कूड़ा रामनगर मार्ग किनारे डालते हैं जिससे सड़क पर कूड़े का ढेर लग गया है। आधी सड़क भी कूड़े की चपेट में आ चुकी है। कूड़े की फिसलन से आए दिन दोपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं जिससे कई लोग घायल हो चुके हैं। सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह चीमा ने एसडीएम से सड़क पर लगे कूड़े के ढेर को हटाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें