केलाखेड़ा। थाना अंतर्गत गांव बेरिया दौलत में शनिवार रात स्कूटी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार वंदना और प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि घायलों का काशीपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिसमें एक युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद बाइक सवार युवक भाग गया। घटना की तहरीर पुलिस चौकी बेरिया दौलत में दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।