फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों से हादसों का खतरा

Thu, 10 Sep 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज से भूसे से भरा ओवरलोड़ ट्रैक्टर
विज्ञापन
महुआखेड़ा गंज। महुआखेड़ा गंज की सड़कों पर ओवरलोड वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इससे हादसा होने का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य सड़क पर क्षमता से अधिक भूसा लदी एक ट्रॉली धड़ल्ले से गुजरती रही लेकिन ट्रॉली में भूसा इतना अधिक भरा हुआ था कि वह बॉडी की लंबाई से कई फीट ऊपर तक और दोनों साइडों से बाहर निकला हुआ था। इससे सड़क से गुजर रहे छोटे-बड़े वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि इस तरह के ओवरलोड वाहन आए दिन सड़कों पर दौड़ते हैं जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की नजर ऐसे वाहनों पर नहीं पड़ रही है। जल्द इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कभी बड़ा हादसा हो सकता है। एआरटीओ संदीप वर्मा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें