फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ कार्यक्रम में लिया पटाखे न फोड़ने का संकल्प

विज्ञापन
काशीपुर में आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लेते बच्चे। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। राइजिंग फाउंडेशन ने करवाचौथ कार्यक्रम में पर्यावरण सुरक्षा के लिए दीपावली में आतिशबाजी नहीं करने का संकल्प लिया है। सोमवार को प्रकाश रेजिडेंसी में काशीपुर राइजिंग ने इनर व्हील क्लब ब्लॉसम के सहयोग से करवाचौथ कार्यक्रम आयोजित किया। बालिकाओं की ओर से वेस्ट मैटेरियल से तैयार सजावटी सामान के स्टाल भी लगाए गए। क्लब की अध्यक्ष सीमा मेहरोत्रा और अनीता बजाज ने कहा कि प्रदूषण से मानव जीवन खतरे में पढ़ रहा है। राइजिंग फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा राय ने सभी से पटाखे रहित दीपावली मनाने की अपील की। बच्चों ने हाथों में पोस्टर लेकर दीपावली में आतिशबाजी न करने का संकल्प लिया। वहां पर अंकिता सारस्वत, शगुन खुराना, अनुपम शर्मा, निशा गोयल, अंजलि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें