फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश

Tue, 21 Feb 2023 08:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने एनएचएआई अधिकारियों से रिंग रोड के निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी क्षेत्र से निकलने वाली 21.7 किलोमीटर रिंग रोड का टेंडर कार्य अगले महीने पूरा होगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

अपने कैंप कार्यालय में बैठक में विधायक ने इंदिरा चौक से डीडी चौक के बीच लगने वाले जाम पर चर्चा की। विभाग की ओर से बताया गया कि सड़क के दोनों ओर 2-2 मीटर की इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य अगले एक महीने में टेंडर कराने के बाद शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। शहर के छह प्रमुख जगहों पर फुटओवर ब्रिज निर्माण की टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विधायक ने कहा कि शहर के बीचों बीच एनएच 87 पर बॉक्सनुमा फ्लाईओवर बनना था जिसके अस्तित्व में आने से रुद्रपुर शहर दो भागों में बंट जाता। उनके प्रयास से यह फ्लाईओवर का प्रोजेक्ट निरस्त हो पाया। विधायक ने एनएच 74 पर चल रहे सर्विस रोड के निर्माण कार्य मे तेजी लाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर इंजीनियर योगेंद्र शर्मा, अक्षत, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें