रुद्रपुर। विकास भवन में सीडीओ दिवेश शासनी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचनाओं की स्थिति और उनमें आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के लेकर समीक्षा बैठक की। बृहस्पतिवार को हुई बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों में भवन, विद्युत व्यवस्था, पेयजल और शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की वर्तमान स्थिति पर चर्चा हुई। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। ब्यूरो