फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सफाई और स्वच्छता को लेकर की समीक्षा बैठक

Wed, 28 May 2025 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। नगर पालिकाध्यक्ष ने पर्यावरण मित्रों एवं सुपरवाइजरों के साथ सफाई और स्वच्छता को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने सफाई की वर्तमान स्थिति का जायजा लेकर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए। पालिका कार्यालय में मंगलवार को आयोजित बैठक में पालिकाध्यक्ष नौशाद सम्राट एवं ईओ शाहिद अली ने सफाई के आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता और उनकी देखभाल के बारे में पूछताछ की। कार्यबल की जरूरत और उसके प्रबंधन की व्यवस्था की समीक्षा की गई। उन्होंने कर्मचारियों को नई व्यवस्था के सुझाव दिए ताकि क्षेत्र में सफाई और स्वच्छता में सुधार हो। इस दौरान कर्मचारियों ने भी अपनी पीड़ा बताई। वहां ईओ शहिद अली, महेंद्र बिष्ट, महेंद्र राही, राजेश कुमार, कपिल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें