रुद्रपुर। एसबीएस कॉलेज में छात्र संघ की ओर से प्राचार्य डॉ. अवधेश नारायण सिंह को एक प्रार्थना पत्र सौंपा गया। इसमें प्रयोगात्मक परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों से विलंब शुल्क कम लेने की गुहार लगाई गई। छात्र नेता अभिषेक ने बताया कि पूर्व के दिनों में कई विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा किसी न किसी वजह से छूट गई थी। अब दोबारा परीक्षा देने के लिए विलंब शुल्क अधिक है। जिसको मध्यवर्गीय विद्यार्थी देने में असमर्थ हैं। संगठन ने शुल्क कम करने की मांग की है। संवाद