जसपुर। एक ग्रामीण ने दो लोगों के खिलाफ घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर ने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम भोगपुर निवासी जसवंत सिंह ने कहा कि 10 मई की प्रातः 11 वह तथा उसकी मां लक्ष्मी बाई खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। तभी मलकीत सिंह , दर्शन सिंह निवासी गण ग्राम भोगपुर उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर मलकीत सिंह ने उसकी मां के डंडा मारा जिससे उनको खून बहने लगा शोर मचाने पर ग्रामीण ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाल नंदा वल्लभ भट्ट ने बताया की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।