गूलरभोज मोड़ तिराहे पर सड़क के दोनों ओर क्षतिग्रस्त नाला और पुलिया के निर्माण को लेकर लोनिवि व पालिका प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया।
रविवार को लोनिवि के एई विनोद कुमार, ईओ संजीव मेहरोत्रा और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश खुराना गूलरभोज मोड़ पर पहुंचे।उन्होंने कहा कि पुलिया की ऊंचाई कम होने से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। ओवरफ्लो के चलते राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी होती है। एई विनोद ने कहा कि पुलिया को ऊंचा करना संभव नहीं है। इसके लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। दुकानदारों ने भी क्षतिग्रस्त नाला और पुलिया के निर्माण की मांग की। इस दौरान विजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश डूमडा, अमित मदान, प्रेम कोचर, अमित सेतिया आदि मौजूद थे। संवाद