फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ में टूटी सड़क और पुलों को शीघ्र बनाएं : कापड़ी

विज्ञापन
खटीमा में अ​धिकरियों के साथ बैठक करते विधायक भुवन कापड़ी।-संवाद
विज्ञापन
खटीमा। उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय सभागार में लोनिवि, जलसंस्थान, ऊर्जा निगम, कृषि, उद्यान आदि विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ से संबंधित अपने-अपने विभागों के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ के कारण पुलों और सड़कों के टूटने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे जनता को काफी असुविधा हो रही है। जनहित में सड़कों और पुलों के मरम्मत का कार्य जल्द पूरा किया जाए। कापड़ी ने कहा कि पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को लंबे समय बाद भी नहीं बनाया गया है, जिस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने बाढ़ से किसानों की फसलों को हुए नुकसान का शीघ्र सर्वे करने को कहा, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें