23 मार्च 2009 जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में हुए थे शहीद
खटीमा। शौर्य चक्र विजेता शहीद मनोज सिंह रुमाल की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को उनके सूखापुल के नगला तराई स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह अधिकारी, पिता मोहन सिंह, माता सरस्वती देवी आदि ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष अधिकारी ने बताया कि 23 मार्च 2009 को जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा क्षेत्र में आतंकियों से लड़ते हुए मनोज शहीद हो गए। शहादत देने से पहले उन्होंने दो आतंकियों को ढेर किया। वीरता के लिए उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। वहां किसान नेता प्रकाश तिवारी, रंदीप पोखरिया, हरीश रुमाल, राजू भंडारी, विनोद बोरा, रोशन रावत, विक्रम रुमाल, पुष्पा सामंत आदि थे।