दिनेशपुर। नगर में शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। सोमवार शाम जाफरपुर मार्ग पर पुलिन बाबु चौक में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी और रंगकर्मी शंकर विश्वास ने कहा खुदीराम महान क्रांतिकारी थे। भवेश हाल्दार ने कहा हमें खुदीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के दौरान नगर में बने खेल स्टेडियम का नाम खुदीराम बोस के नाम से करने के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया गया। यहां सुब्रतो गोस्वामी, सत्यप्रकाश सिंह, रवि सरकार, सुभाष कुमार, तरुन मंडल, दिपांकर कुमार, गोपाल मंडल आदि मौजूद रहे। संवाद