रुद्रपुर। त्योहारी सीजन में सब्जियों के दाम भी लोगों का पसीना निकाल रहे हैं। नवरात्र पर सब्जियों के दाम में एकाएक उछाल आ गया था। दशहरा बीतने के बाद कुछ सब्जियों के दाम में गिरावट आई है। कुछ पहले के दाम पर टिकी हैं। कुछ के दाम बढ़े हैं।
नगर के सब्जी मंडी के सब्जी कारोबारी बाबू राम, रमेश कुमार का कहना था कि पहाड़ से सब्जी की आवक कम होने से शिमला मिर्च आदि कुछ सब्जियों के दाम बढ़े हैं। त्योहार के बाद खपत कम होने से टमाटर, आलू आदि के दाम में गिरावट आई है।
सब्जियों के दाम पहले रविवार को
टमाटर 100 80
गोभी 100 80
आलू 40 30
कद्दू 50 40
भिंडी 50 40
बैंगन 50 50
प्याज 60 60
इनके दाम बढ़ गए
लहसुन 320 400
शिमला मिर्च 120 160
हरी मिर्च 80 150