फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर से भाजपा की बागी रीना ने ब्लॉक प्रमुख के लिए किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा को बगावत का सामना करना पड़ रहा है। टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा नेता जितेंद्र गौतम ने अपनी पत्नी रीना गौतम का ब्लॉक प्रमुख के लिए नामांकन दाखिल कराया है। भाजपा से अधिकृत प्रत्याशी ममता जल्होत्रा ने भी नामांकन दाखिल किया है। जितेंद्र और रीना ने दावा किया है कि उनके पास 40 में से 27 बीडीसी सदस्यों का समर्थन है। तीन और सदस्य उनके संपर्क में हैं। वे जिले में सबसे अधिक वोटों से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव जीतेंगी। उन्होंने भाजपा को नहीं छोड़ा है, वे पार्टी के साथ बने रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें