फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्टॉकिस्टों से यहां प्रशासन का छापा, 16 क्विंटल पॉलीथीन जब्त

विज्ञापन
काशीपुर के मुख्य बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथीन के खिलाफ छापा मार कार्रवाई करने जाती टीम। संवाद - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
काशीपुर। नगर के दो स्टॉकिस्ट के यहां प्रशासन की संयुक्त टीम ने सोमवार को छापा मारा। इस दौरान 16 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर दोनों स्टॉकिस्ट पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

पॉलीथिन समेत कई उत्पादों पर पाबंदी लगने के बावजूद इनका इस्तेमाल खुलेआम हो रहा है। नए नियम का पालन कराने के लिए नगर निगम, प्रशासन, पीसीबी की टीम ने सोमवार को पुलिस बल के साथ मुख्य बाजार, किला बाजार में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने दो स्टॉकिस्टों के प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित 16 क्विंटल पॉलीथिन जब्त की।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने बताया कि दोनों स्टॉकिस्टों पर शासन के एक्ट के मुताबिक एक-एक लाख रुपये जुर्माना किया गया। इन स्टॉकिस्टों को नोटिस भेजा जा रहा है यदि वह नोटिस नहीं लेंगे तो कोर्ट के माध्यम से नोटिस तामील कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सख्ती के बावजूद दुकानदार प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे हैं अब ऐसे दुकानदारों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छापे की सूचना मिलते ही कई दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों से प्रतिबंधित पॉलीथिन हटाते नजर आए। पीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी नरेश गोस्वामी ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस दौरान तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट, सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, जितेंद्र देवांतक समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें