फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पांच करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी, एक करोड़ मौके पर जमा कराए

Thu, 20 Apr 2023 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राज्य कर विभाग की केंद्रीय अभिसूचना इकाई ने औद्योगिक क्षेत्र महुआखेड़ागंज की बैटरी स्क्रैप रिसाइकिलिंग का कारोबार करने वाली दो फर्म ग्लोबल मेट और अलकाविज पर मंगलवार को छापा मारा। इस दौरान करीब पांच करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी गई। दोनों फर्मों ने करीब एक करोड़ की जीएसटी मौके पर ही जमा करा दी।
विज्ञापन

अपर आयुक्त कुमाऊं जोन बीएस नगन्याल के निर्देश पर मंगलवार को कर उपायुक्त धर्मेंद्र राज चौहान व विमल कुमार पांडे के नेतृत्व में टीम ने महुआखेड़ागंज की दो फर्म पर छापा मारा। इस दौरान दोनों फर्म के साथ ही इन्हें मालवाहन की सेवा देने वाली ट्रांसपोर्ट कंपनी की भी जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दोनों फर्मों के लेनदेन पर नजर रखी जा रही थी। ये इकाइयां बाहरी राज्यों से फर्जी कंपनियों के बिलों की आड़ में बोगस आईसीटी का लाभ लेकर जीएसटी की देयता को समायोजित कर रही थीं। फर्म पिछले तीन वर्षों से फर्जी वे बिलों के जरिए टोल प्लाजा से पास दिखाकर माल की खरीद को सही दिखाने का प्रयास कर रही थीं। विभाग ने दोनों फर्मों में करीब पांच करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी होने की बात कही है। टीमों ने फर्मों के दस्तावेज जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं।
अपर आयुक्त कुमाऊं जोन बीएस नगन्याल ने बताया कि काशीपुर के महुआखेड़ागंज स्थित बैटरी स्क्रैप रीसाईिकल करने वाली दो फर्म और इनको मालवाहन की सेवा दे रही दो ट्रांसपोर्ट कंपनी पर छापा मारा गया है। देहरादून से पहुंची जीएसटी की टीम ने इन फर्म को अस्तित्वहीन फर्म से रॉ मटेरियल सप्लाई किए जाने का मामला पकड़ा है। फर्जी बिलों की आड़ में बोगस आईटीसी के लाभ का खेल चल रहा था। प्रथम दृष्टया दोनों फर्म से 105 करोड़ रुपये से ऊपर की जीएसटी चोरी पकड़ में आई है। लगभग एक करोड़ जीएसटी दोनों फर्म ने जांच के दौरान ही जमा भी करा दी है। टीम में सहायक आयुक्त मनमोहन असवाल, टीकाराम चन्याल, सुरेंद्र राणा, हरिओम वर्मा, अशोक कुमार, असद अहमद, ईशा व मंजीत राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें