रुद्रपुर। उद्यान तकनीकी कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य उद्यान अधिकारी प्रभाकर सिंह थे। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक एसके नैयर, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा की देखरेख में हुए चुनाव में रविंद्रजीत सिंह निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। सुभाष रयाल जिला मंत्री, केएल सागर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिनेश अधिकारी कोषाध्यक्ष, हीरा सिंह लटवाल संप्रेक्षक, कविता भाटिया महिला उपाध्यक्ष चुने गए। मुख्य अतिथि ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अधिवेशन में शासनादेश के अनुसार कार्मिकों को वाहन भत्ता देने, वर्ग दो के कार्मिकों को 4200 ग्रेड पे पर उच्चीकृत करने की मांग उठाई गई। वहां आरडी भटट, शंकर लाल कोहली, दान सिंह जग्गी, पायल शाह, अनीता आर्या, बलवंत राम, कुंवरपाल आदि थे।