फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: राशन विक्रेता पर बालू मिश्रित नमक वितरण करने का आरोप

विज्ञापन
बाजपुर खाद्य पूर्ति अधिकारी को मांग पत्र देते भाजपा नेता सरताज आलम। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी निवासी भाजपा नेता सरताज आलम ने राशन विक्रेता पर निम्न स्तर का नमक वितरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बुधवार को बाजपुर स्थित खाद्य पूर्ति कार्यालय पहुंचकर पूर्ति अधिकारी विपिन पाठक को शिकायती पत्र सौंपा। कहा कि विक्रेता की ओर से वितरित किए गए नमक में बालू की मिलावट है। उन्होंने कहा निम्न स्तर का नमक मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, खाद्य पूर्ति अधिकारी विपिन पाठक के अनुसार जिस डिपो से खाद्य सामान आता है। उन्हें पत्राचार किया जाएगा। उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

फोटो....03पी... बाजपुर खाद्य पूर्ति अधिकारी को मांग पत्र देते भाजपा नेता सरताज आलम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें