फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एक मई से खाद्यान्न वितरण का बहिष्कार करेंगे राशन विक्रेता

Fri, 28 Apr 2023 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभांश का भुगतान नहीं होने पर आक्रोश, डीएसओ को भेजी बहिष्कार कार्यक्रम की सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और प्रधानमंत्री ग्रामीण अन्न योजना (पीएमजीएकेवाई) का बकाया लाभांस का भुगतान और अन्य राज्यों की तर्ज पर मानदेय की मांग को लेकर एक मई से राशन विक्रेताओं ने खाद्यान्न वितरण के बहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने डीएसओ के नाम का ज्ञापन पूर्ति निरीक्षक हेमा बिष्ट को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र बांगा की अगुवाई में पहुंचे राशन विक्रेताओं ने बताया कि उनको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनाओं के लाभांस नहीं दिया जा रहा है। फरवरी में खाद्य मंत्री की अगुवाई में हुई बैठक में तय हुआ था कि सभी देय बिलों का भुगतान 15 फरवरी तक कर दिया जाएगा लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि जनवरी 2023 से अब तक का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का मासिक लाभांश का भुगतान किया जाए। पीएमजीएकेवाई का पिछले सात महीने का भुगतान किया जाए। वहां पर रुद्रपुर अध्यक्ष मदन लाल खन्ना, काशीपुर के विनोद सारस्वत, किच्छा के हरजिंदर सिंह, जसपुर के देवेंद्र चौहान, खटीमा के किशनपाल, गदरपुर के अशोक बत्रा, अजय कालड़ा, रोहित कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें