जसपुर। राशन उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब बुधवार से मई माह का राशन मिलेगा। अक्तूबर-24 से अप्रैल-25 और कोरोना काल के दौरान तीन माह का भाड़ा और कमीशन न दिए जाने से आक्रोशित राशन डीलर राज्य सरकार से नाराज चल रहे थे। इसको लेकर वह एक मई से हड़ताल पर चले गए थे। इस कारण उन्होंने मई माह का राशन नहीं उठाया था। राशन डीलर एसो. अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है। इसके बाद हड़ताल खत्म हो गई है। शनिवार और सोमवार के दिनों का अवकाश होन के कारण राशन डीलर अब मंगलवार को राशन उठाएंगे और बुधवार से वितरण करेंगे।